ad
best news portal development company in india

बड़ोदिया हॉस्टल पहुंचे सरदारपुर सीईओ जोशुआ पीटर, किया रोचक निरीक्षण और विद्यार्थियों से किया संवाद।

SHARE:


जिला संवाददाता : दिलीप पाटीदार बड़ोदिया ( सरदारपुर )

सरदारपुर। सरदारपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जोशुआ पीटर ने बड़ोदिया स्थित छात्रावास (हॉस्टल) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हॉस्टल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और अन्य गतिविधियों की जानकारी ली।
विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए सीईओ जोशुआ पीटर ने कहा कि जीवन में सफलता के लिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपना एक निश्चित लक्ष्य बनाकर नियमित रूप से पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी निरंतर पढ़ाई पर ध्यान देता है और मेहनत व लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ता है, उसे सफलता अवश्य मिलती है।
सीईओ ने बच्चों को समय का सदुपयोग करने, अनुशासन में रहने तथा नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्य और पढ़ाई से जुड़ी रुचियों के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी बातें सीईओ के साथ साझा कीं।
निरीक्षण के दौरान सीईओ ने हॉस्टल में उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और विद्यार्थियों को मिल रही व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीईओ के सहज एवं संवादात्मक अंदाज से विद्यार्थियों में उत्साह नजर आया। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हुए अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ने का संदेश दिया।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *