ad
best news portal development company in india

संत कमल किशोर नागर को धमकी भरा पत्र मिलने पर आक्रोश, निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी। झाबुआ जिले के भुराडाबरा स्थित गौशाला में जन्माष्टमी पर्व के दौरान परम पूज्य राष्ट्रसंत कमल किशोर नागर जी को धमकी भरा पत्र मिलने के मामले में श्रद्धालुओं एवं संत समाज में आक्रोश देखने को मिल रहा है। मामले को लेकर आम नागरिक विधानसभा क्षेत्र, तहसील कुक्षी, जिला धार की ओर से पुलिस अधीक्षक धार एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुक्षी को ज्ञापन सौंपकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है।
ज्ञापन में बताया गया कि जन्माष्टमी पर्व के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान संत कमल किशोर नागर जी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा पत्र दिया गया। ज्ञापनकर्ताओं ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि यह केवल किसी संत महापुरुष को धमकी देने का मामला नहीं, बल्कि संत समाज, धार्मिक भावनाओं और सामाजिक शांति पर सीधा प्रहार है।
ज्ञापन में आशंका जताई गई कि यदि ऐसे असामाजिक तत्वों पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इसी को देखते हुए पुलिस प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की गई।
तीन प्रमुख मांगें रखीं
ज्ञापन में मांग की गई कि—
धमकी भरे पत्र की तत्काल जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच दल गठित किया जाए और पत्र लिखने वाले की पहचान शीघ्र की जाए।
दोषी व्यक्ति को तत्काल गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए।
परम पूज्य संत कमल किशोर नागर जी एवं भुराडाबरा गौशाला परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापनकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से संत समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करने की अपेक्षा जताई है। ज्ञापन पर क्षेत्र के अनेक नागरिकों एवं पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *