शेख़ नसीम। भोपाल / AIMIM के प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता आसिम वकार ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए MIM छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आसिम वकार ने कहा देश से मोहब्बत करने वाले लोग भाजपा की देशविरोधी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना चाहते हैं, ताकि देश में एक सेक्युलर और जनहित की सरकार बनाई जा सके।
AIMIM में रहने के बाद मुझे लगा कि हम बात तो भाजपा और उसकी विचारधारा से लड़ने की करते हैं, लेकिन जमीन पर उनसे लड़ रहे हैं जो भाजपा के खिलाफ हैं।
इसलिए मैंने फैसला लिया कि अगर हम सच्चे देशभक्त हैं और ईमानदारी से भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं, तो कांग्रेस के साथ आना होगा जो मजबूती के साथ भाजपा से लड़ रही है।





