ad
best news portal development company in india

समयावधि बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश खाद, राजस्व, सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी एवं पेंशन प्रकरणों का समयसीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समयावधि बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, राजस्व, खाद वितरण, संबल योजना, पेंशन, शिक्षा एवं आंगनवाड़ी सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा में संतुष्टिपूर्वक निराकरण सुनिश्चित करें।

लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी

कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती माथुर ने खाद से संबंधित शिकायतों का तत्काल निराकरण करने तथा खाद दुकानों एवं वितरण केंद्रों का लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में कृषि विभाग से संबंधित शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक एवं समयसीमा में निराकरण नहीं होने पर सहायक संचालक कृषि सहित संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।

राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें

राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने बंटवारा, कब्जा एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर जांच कर पात्र एवं जायज शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी प्रकरणों में वास्तविक स्थिति की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाए। लोक सेवा गारंटी के तहत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश समस्‍त अनुविभागीय अधिकारियों को दिए । बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद पंचायत आलीराजपुर में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय सीमा में कार्य नहीं किया गया , इस पर कलेक्‍टर श्रीमती माथुर ने संबंधित सचिव मालावई के विरुद्ध अर्थदंड लगाया जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए । इस दौरान उन्‍होने समस्‍त विभाग प्रमुखो को निर्देशित करते हुए कहा कि लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों में समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ उपलब्ध कराने के निर्देश

पेंशन प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने से कम से कम छह माह पूर्व पेंशन प्रकरण तैयार कर लिए जाएं। सेवानिवृत्ति की तिथि को ही संबंधित कर्मचारी को पीपीओ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर संबंधित डीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ।

संबल के आवेदन 50 दिवस से अधिक लंबित न रहें

उन्‍होने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि संबल से संबंधित अपील प्रकरणों की जांच कर शीघ्र निराकरण करें,उन्होंने स्पष्ट किया कि संबल योजना के आवेदन 50 दिवस से अधिक समय तक लंबित नहीं रहने चाहिए। अपील प्रकरणों में जनपद स्तर पर समन्वय स्थापित कर जांच एवं निराकरण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।अनुग्रह सहायता से संबंधित लंबित आवेदनों का भी तत्काल परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए ।

प्रत्येक विकासखंड में पांच विद्यालय बनेंगे आदर्श

शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा प्रत्येक विकासखंड में पांच-पांच विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी करने को कहा।
मुख्यालय स्तर से वीडियो कॉल के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों की जांच की जा रही अनियिमितता पाए जाने पर संबंधित विभाग द्वारा की गई कार्यवाही से प्रतिदिन अवगत कराए । बैठक में परख डिस्ट्रिक्ट जीआईएस के संबंध में जानकारी दी गई तथा अधिकारियों को इसके माध्यम से विद्यालयों का निरीक्षण करने का प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्रीमती माथुर ने निर्देश दिए कि जीआईएस के माध्यम से विद्यालयों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर फोटो के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

खाद्य सामग्री, घरेलू गैस सिलेंडर एवं मिठाइयों की जांच के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती माथुर ने समस्‍त अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने कार्यक्षेत्र में खाद्य सामग्री की नियमित जांच करे , उन्होंने घरेलू गैस सिलेंडर, मिठाई एवं अन्य खाद्य सामग्री की जांच कर गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।
कलेक्टर श्रीमती माथुर ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि आगामी समीक्षा बैठकों में आवश्यक तैयारी, लंबित प्रकरणों की अद्यतन जानकारी एवं प्राप्त पत्रों के निराकरण की स्थिति के साथ उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शिकायतों एवं आवेदनों के निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें। इस दौरान मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी संघमित्रा गौतम ,अपर कलेक्‍टर सोहन कनाश , समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी सहित संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित थे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई