ad
best news portal development company in india

कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली स्टेयरिंग फेल होने से पुलिया से नीचे गिरी, 28 घायल मे 7 गंभीर

SHARE:

दो गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया, मौके पर पहुंचा प्रशासन; क्रेन से ट्रॉली निकालने का प्रयास जारी


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
धार के निसरपुर:- में कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली स्टेयरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार करीब 28 कांवड़ियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। इनमें से दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी कांवड़िए भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए कोटेश्वर से जल भरने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रैक्टर का स्टेयरिंग फेल हो गया और ट्रॉली असंतुलित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 10 से 12 फीट नीचे जा गिरी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आस्था के उत्साह के बीच अचानक हुए हादसे से कांवड़ियों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल छा गया। घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही शासन-प्रशासन के अधिकारी एवं ग्रामीणजन मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से पुलिया के नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा हादसे की जांच की जा रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई