ad
best news portal development company in india

चोरो के होसले बुलंद हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बनाया बंधक, डेढ़ लाख की चोरी

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

नगर के सुतार मोहल्ला क्षेत्र में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक मकान में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

मकान मालिक कैलाश मनावरिया के अनुसार, देर रात करीब 2 बजे 6-7 अज्ञात हथियारबंद बदमाश पीछे की ओर से घर में दाखिल हुए। घर में घुसते ही बदमाशों ने परिवार के सदस्यों पर फलिया, तीर-कमान सहित अन्य हथियार तानकर उन्हें बंधक बना लिया और चोरी करने लगे।

इसी दौरान परिवार के एक पुत्र ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का विरोध किया और उन पर पलटवार किया। इस दौरान पुत्र और एक बदमाश के घायल होने की जानकारी सामने आई है। विरोध के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

परिवार के मुताबिक, बदमाश घर से सोने के आभूषण और नगदी सहित करीब 1.50 लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई