धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डाबर एवं एसडीओपी कुक्षी श्री सुनील गुप्ता के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कुक्षी दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में कुक्षी पुलिस द्वारा लूट का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 31 जुलाई, 2026 को फरियादी अंबालाल पिता बरकतसिंह तड़वाल निवासी रेबड़दा थाना डही ने थाने पर आकर रिपोर्ट लिखाई की शाम करीबन 06.00 बजे करीब धुलसर से आगे छोटी पुलिया मोड़ के पास ग्राम धुलसर में अज्ञात बदमाशों द्वारा फरियादी अंबालाल को फालिया से हमला कर घायल कर लूट का प्रयास किया गया था जिस पर थाना कुक्षी पर अपराध क्रमांक 335/26, धारा 229(बी), 309(6), 312 बीएनएस में लूट का प्रयास करने वाले आरोपीगण की तलाश हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को निमथल-लांगसरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण के नाम निम्नानुसार हैं
- सुनील पिता करम सिंह भूरिया, जाति भील, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम ऊंडली विलटपुरा, थाना बाग।
- लोकेश पिता भंगड़ा मसानिया, जाति भील, उम्र 20 वर्ष, निवासी तड़वी फल्या झड़ामली, थाना टांडा।
- ठाकुर पिता सुमन बामनिया, जाति भील, उम्र 18 वर्ष, निवासी बामनिया फल्या झड़ामली, थाना टांडा।
पुलिस द्वारा आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर प्रकरण में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त हथियार को जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है जहां से उनका पुलिस रिमांड प्राप्त करके अन्य प्रकरणों के संबंध में भी उनसे पूछताछ की जाएगी । प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री दीपक सिंह चौहान के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनुप बघेल, उप निरीक्षक प्रकाश अलावा, चौकी प्रभारी डेहरी भूपेंद्र खर्तिया, प्रधान आरक्षक क्रमांक 825 प्रमोद, आरक्षक क्रमांक 891 शादर, आरक्षक क्रमांक 997 विपिन, प्रधान आरक्षक क्रमांक 143 सोनू चौहान एवं आरक्षक ओमप्रकाश, चौकी डेहरी का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।
कुक्षी पुलिस की तत्परता एवं टीमवर्क से लूट का प्रयास करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया गया।





