ad
best news portal development company in india

देशभर में स्वतंत्रता-दिवस (15-अगस्त) हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज़्बे से मनाया जा रहा है…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / आज देशभर में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के जज़्बे के साथ मनाया जा रहा है। देश की राजधानी नई दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया, वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराया। वही सभी स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी भवनों मैदानों में और सार्वजनिक जगहों पर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों और छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दी। स्वतंत्रता-दिवस के मौके पर सामाजिक संस्थाओं ने अस्पतालों एवं रेन-बसेरों में गरीब और बेसहारा लोगो को खाना, फल, कपड़े आदि सामग्री वितरित की

देश की आज़ादी के लिए हमारे वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों ने धर्म, संप्रदाय और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर भारतवासी बनकर अंग्रेज़ी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति देकर हमें गुलामी की बेड़ियों से आज़ादी दिलाई। उन सभी अमर बलिदानियों के सम्मान और उनकी कुर्बानियों की याद में देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा पूरे देश में गर्व के साथ फहराया जाता है।

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम इस बहुमूल्य आज़ादी की हिफाज़त करें और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत बनाए रखें। हम सभी मिलकर भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने तथा एक अग्रणी और विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए तन-मन-धन से अपना योगदान दें।

आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लें और अपने अमर शहीदों के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान दें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई