धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 14.08.2026 को थाना मनावर क्षेत्र के टोकी बीट के अंतर्गत आने वाले 20 ग्रामों के सरपंचों एवं ग्राम मोहाली के नागरिकों के साथ ग्राम मोहाली में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनसंवाद कार्यक्रम थाना प्रभारी मनावर श्री राजेश यादव द्वारा लिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सरपंचगण, नागरिकगण एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याएं एवं शिकायतें थाना प्रभारी के समक्ष रखी गईं। इनमें से कुछ शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि शेष समस्याओं के संबंध में आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
जनजागरूकता एवं पुलिस कार्यवाही
जनसंवाद के दौरान आमजन को कानून-व्यवस्था, अपराधों की रोकथाम, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी गई।
क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की गई तथा अपराधों की रोकथाम के लिए गांवों में नियमित गश्ती व्यवस्था मजबूत करने एवं गश्ती दल गठित करने पर जोर दिया गया।
उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी
कार्यक्रम में थाना मनावर से उप निरीक्षक रानी राठौर, प्रधान आरक्षक ललित कुमरावत एवं आरक्षक रामेश्वर उपस्थित रहे।
पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया गया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतत सक्रिय रहेगी तथा प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।





