ad
best news portal development company in india

“हर घर तिरंगा”अभियान के तहत खरगोन पुलिस के द्वारा आयोजित की गई तिरंगा रैली

SHARE:

• पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा ने शहर की जनता से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की
• नागरिकों में देश के गौरव तिरंगे के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से सड़कों पर तिरंगा लेकर निकले पुलिसकर्मी

जनसंपर्क खबर : खरगोन

भारत सरकार के द्वारा दिनांक 09 से 17 अगस्त, 2026 तक पूरे देश में “हर घर तिरंगा अभियान” के मुख्य उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना को जाग्रत करना तथा नागरिकों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।12.अगस्त.2026 को खरगोन पुलिस के द्वारा पुलिस अधीक्षक खरगोन रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भव्य बाइक तिरंगा रैली निकली। पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया । बाइक तिरंगा रैली में हाथ में तिरंगा थामे पुलिसकर्मियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा बाइक रैली थाना कोतवाली खरगोन परिसर से निकल कर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और नागरिकों में देश के गौरव के प्रति उत्साह का संचार किया गया ।साथ ही लोगों से आह्वान किया कि हमारे इस राष्ट्रीय पर्व पर इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अपने राष्ट्र का गौरव तिरंगा घर पर जरूर फहराएं ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई