ad
best news portal development company in india

ब्रजवासी गवली समाज के ग्वाल बाल द्वारा निकाली भव्य कावड़ यात्रा

SHARE:

कावड़ यात्रा में भगवान भोलेनाथ और 61 लीटर की कावड़ रही आकर्षण का केंद्र


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


कुक्षी – प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्रावण मास के पावन अवसर पर गवली समाज के ग्वाल बाल द्वारा ग्वाल बाल कावड़ यात्रा मां नर्मदा के पावन तट कोटेश्वर से लेकर बड़केश्वर महादेव तक निकाली गई। यह कावड़ यात्रा मां नर्मदा के पावन तट कोटेश्वर से प्रारंभ होकर कोठड़ा, भंवरिया, सुसारी होते हुए कुक्षी पहुंची जहां रात्रि विश्राम के साथ प्रातः कुक्षी से प्रारंभ होकर चिलवा, रामपुरा होते हुए बड़केश्वर महादेव पहुंची जहां एकादशी के शुभ अवसर मा नर्मदा जी के पावन जल से बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा अर्चना के साथ क्षेत्र में सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई।

धर्म के प्रति आस्था को लेकर निकाली गई इस कावड़ यात्रा में सभी ग्वाल बालों के साथ साथ समाज के पुरुषों व महिलाओ ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। यात्रा के दौरान सभी ग्वाल बाल, महिलाए और पुरुष डी.जे. की धुन पर भगवान भोलेनाथ के भजनों पर नाचते गाते और झूमते हुए निकले।

कावड़ यात्रा में बाबा भोलेनाथ और 61 किलो की कावड़ आकर्षण का केंद्र रही जिसमे कावड़ियों द्वारा बाबा भोलेनाथ की आकर्षण मूर्ति को कंधे पर उठाकर कावड़ निकाली गई और 61 किलो की कावड़ में कावड़ियों द्वारा 61 लीटर जल भरकर कावड़ उठाकर निकले जो पूरी कावड़ यात्रा में आकर्षक रही जिसमे भाजपा धार ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार द्वारा भी 61 लीटर कावड़ उठा कर धर्म लाभ लिया व साथ ही पूर्व विधायक मुकामसिह किराड़े द्वारा भी कावड़ यात्रियों का स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह कावड़ियों का स्वागत कर केले दूध व फरियाली की व्यवस्था की गई। इस धार्मिक कावड़ यात्रा के सफल आयोजन पर समाजजनों द्वारा ग्वाल बालों को बधाई दी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

कसरावद नगर परिषद के सफल 4 साल पूरे: 13.13 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात; मिठाई खिलाकर दी बधाईअध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का हुआ सम्मान; विधायक प्रतिनिधि ने गिनाईं चार वर्षों की उपलब्धियां कसरावद (खरगोन) |