ad
best news portal development company in india

राजधानी भोपाल में झमाझम बारिश का दौर जारी, अगले 24 घण्टो में भारी बारिश की चेतावनी…

SHARE:

शेख़ नसीम। भोपाल / राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल में कल दिनभर हल्की बारिश के बाद रातभर से तेज बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है। सड़कों पर पानी भरने से कई जगह सड़कें तालाब जैसी नजर आ रही हैं।

वहीं, लगातार बारिश ने भोपाल नगर निगम की तैयारियों और नाला-नालियों की सफाई व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। नालों और नालियों की पर्याप्त सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। निचली बस्तियों में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है, जहां कई मकानों में बारिश का पानी घुस गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे मध्यप्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं। भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, इंदौर, उज्जैन, देवास, ग्वालियर समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

लगातार बारिश को देखते हुए प्रशासन और नगर निगम के सामने जलभराव वाले इलाकों से पानी की निकासी और लोगों को राहत पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई