धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री
कुक्षी प्रेस क्लब कुक्षी के द्विवाषिर्क चुनाव सौहाद्रपूर्ण वातावरण में
प्रेस क्लब के संरक्षक मंडल एवं निर्वाचन मंडल प्रकाश गुप्ता, पं. मनोहर मंडलोई, महेंद्र परसाई एवं अशोक गुप्ता की की उपस्थिति में सम्पन्न हुए। वीरेंद्र गुप्ता लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाए गए। प्रेस क्लब भवन में सरस्वती पूजन के साथ प्रारंभ हुई बैठक को प्रकाश गुप्ता, पं.मनोहर मंडलोई, महेंद्र परसाई अशोक गुप्ता, गोपाल सोनी , प्रदीप अगाल, पं.कमल रावत, देवेन्द्र जैन, राजेश मालवी,आशीष परसाई, अखिलेश पंवार, मुकेश गुप्ता,मनीष भावसार, राकेश गुप्ता ,लोकेंद्र चौहान,नरेश राठौड़ आदि ने अपने विचार एवं सुझाव रखे। इस अवसर पर उक्त सदस्यों के साथ सतीश निरखे, के सी मिस्त्री, सत्येंद्र मिश्रा , लोकेश राठौड़,पुष्पेन्द्र गुप्ताआदि उपस्थित थे।वीरेंद्र गुप्ता को उपस्थित पत्रकार साथियो सहित शुभचिंतको ने बधाई दी। वीरेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी के विश्वास पर खरा उतरने की बात कही।





