ad
best news portal development company in india

उज्जैन-बदनावर मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटनाईको कार सवार 06 व्यक्तियों की मृत्यु

SHARE:

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री


दिनांक 09.08.2026 को उज्जैन-बदनावर मार्ग पर पंचकवासा ब्रिज के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। ट्राला क्रमांक GJ39TB9248 के चालक द्वारा तेज गति एवं रॉन्ग साइड में वाहन चलाते हुए सामने से आ रही ईको कार क्रमांक GJ17CK6134 को टक्कर मार दी गई।

दुर्घटना में ईको कार में सवार 06 व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना प्राप्त होने पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। श्रीमान कलेक्टर महोदय, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा सिविल अस्पताल, बदनावर का भ्रमण कर भी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देशित किया गया।

मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। दुर्घटना के संबंध में ट्राला चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *