ad
best news portal development company in india

अटल ग्राम सेवा सदन योजना से बड़ोदिया को मिली विकास की नई सौगात, नवीन पंचायत भवन का भव्य लोकार्पण।

SHARE:


संवाददाता : दिलीप पाटीदार बड़ोदिया ( सरदारपुर )

नवनिर्मित पंचायत भवन से ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, जनसेवा और पंचायत कार्यों को मिलेगी नई गति।

बड़ोदिया। अटल ग्राम सेवा सदन योजना के अंतर्गत बड़ोदिया में नवनिर्मित नवीन पंचायत भवन का भव्य लोकार्पण समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नवीन पंचायत भवन के लोकार्पण के मुख्य अतिथि श्री हरीराम पाटीदार ( घाटीवाले ) ने फिता काटकर किया इस अवसर पर श्री मती कला बाई स्वर्गीय विक्रम खराड़ी सरपंच, जीवन पाटीदार उपसरपंच, बालू सिंह चौहान सचिव, संतोष पाटीदार रोजगार सहायक, तथा समस्त पंचगण उपस्थित थे। समारोह के दौरान नवनिर्मित पंचायत भवन को ग्राम के विकास और जनसेवा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। पंचायत भवन के निर्माण से ग्रामीणों को पंचायत से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही पंचायत स्तर पर होने वाली बैठकों, जनसुनवाई तथा विकास कार्यों से संबंधित गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मजबूत आधारभूत सुविधाओं का होना आवश्यक है। नवीन पंचायत भवन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पंचायत भवन केवल एक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीणों और पंचायत के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद का केंद्र बनेगा।
लोकार्पण समारोह के दौरान ग्रामीणों ने नवीन पंचायत भवन के निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे ग्राम के लिए विकास की महत्वपूर्ण सौगात बताया। ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत भवन के माध्यम से पंचायत संबंधी कार्यों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी और ग्राम विकास से जुड़े कार्यों को अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई