शेख़ नसीम। भोपाल। भोपाल मध्य से विधायक आरिफ मसूद की सरपरस्ती में सईदिया स्कूल, इतवारा में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन का माहौल वतनपरस्ती के जज़्बे से सराबोर रहा।
कार्यक्रम में मुकामी बच्चों ने अपने ख़ूबसूरत कलाम और प्रस्तुतियों के ज़रिए मुल्क की आज़ादी के लिए अपनी जानों की क़ुर्बानी देने वाले उलेमा-ए-किराम की अज़ीम ख़िदमात और कुर्बानियों को बेहतरीन अंदाज़ में पेश किया। बच्चों की पुरअसर पेशकश ने मौजूद लोगों को बेहद मुतास्सिर किया और सभी ने उनकी सराहना की।
इस मौक़े पर शहर के बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में वतन से मोहब्बत और आज़ादी के लिए कुर्बानी देने वाले बुज़ुर्गों को याद किया गया। मौजूद लोगों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की भरपूर तारीफ़ करते हुए कार्यक्रम को सराहा।





