शेख़ नसीम। भोपाल /कायनात ह्यूमन डेवलपमेंट सोसायटी (NGO) द्वारा शुभम इंडस्ट्रीज, मंडीदीप (जिला रायसेन) में 2198वें नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी शेख़ फैयाज (BSW, MSW) ने बताया कि एक दिवसीय शिविर में कुल 87 श्रमिकों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 1 व्यक्ति में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, जबकि 3 लोगों को फंडस जांच के लिए अस्पताल रेफर किया गया।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। संस्था “स्वस्थ भारत, हमारा भारत” मिशन के तहत निरंतर नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कर रही है।
शेख़ फैयाज ने कहा कि “स्वस्थ जीवन ही खुशहाल जीवन का आधार है। हमारी संस्था का यह छोटा-सा प्रयास समाज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर जारी रहेगा।”





