धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री कुक्षीयोगऋषि पूज्य स्वामी रामदेव जी के मार्गदर्शन में एवं पतंजलि योगपीठ के महामंत्री, आयुर्वेद के प्रकांड विद्वान परमपूज्य आचार्य बालकृष्ण जी का जन्मदिवस आज “जड़ी-बूटी दिवस” के रूप में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
भैरव नगर स्थित गार्डन, पर प्रातः 7 बजे योग क्लास के पश्चात कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। तुलसी, नीम, गिलोय, एलोवेरा, अश्वगंधा, आंवला आम का किया गया “हर घर आयुर्वेद, हर घर औषधि” का संकल्प दोहराया गया
आचार्य जी के जीवन एवं कार्यों पर चर्चा लुणकरण गुप्ता ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण जी ने लुप्तप्राय जड़ी-बूटियों को पुनर्जीवित कर आयुर्वेद को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित किया डॉ घनश्याम मिणा ने औषधीय पौधा पर प्रकाश डाला- डॉ बाल कृष्ण मालवीया ने आम नागरिकों को घर-आंगन में औषधीय पौधे लगाने हेतु प्रेरित किया गया। डॉ निर्मल कुमार पा टीदार ने कहा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर प्रकृति संरक्षण ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। इसी उद्देश्य से प्रतिवर्ष यह दिवस मनाया जाता है।
इस अवसर पर *पतंजलि योग परिवार के वरिष्ठ योग साधक नाथूलाल तैल्या, लुणकरण गुप्ता, डॉ घनश्याम मिणा, लक्ष्मीनारायण गुप्ता, डॉ निर्मल कुमार पाटीदार, एडवोकेट हरीश रेवडीया, डॉ बालकृष्ण मालवीया, मोहनलाल सोनी, नरैन्द्र जैन, महेन्द्र पटेल, गोपाल भावसार, प्रविण पाटीदार, हिरालाल राठौड पटवारी, ओंकारलाल पाटीदार , महेश राठोड़ , श्रीमति मंजुला गुप्ता , श्रीमती सिमा मिणा ओमप्रकाश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में योग साधक उपस्थित थे।
सभी ने आचार्य जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलकर स्वस्थ भारत निर्माण का संकल्प लिया।





