ad
best news portal development company in india

मंत्री नागर सिंह चौहान के जन्मदिवस पर फुटपाथ विक्रेताओं को वितरित किए गए बैग

SHARE:

मांगीलाल वर्मा

नानपुर। मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं आलीराजपुर विधायक नागर सिंह चौहान का 48वाँ जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दूरभाष के माध्यम से मंत्री श्री चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीघायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की!

जन्मदिवस के उपलक्ष्य में मंडल महामंत्री डीम्पू राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया। संयोगवश इसी दिन मंडल महामंत्री डीम्पू राठौड़ का भी जन्मदिन होने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर समाजसेवा की भावना से फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं को उपयोगी बैग वितरित किए गए तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष घनश्याम माली एवं उपसरपंच जितेन्द्र प्रसाद वाणी ने कहा कि मंत्री नागर सिंह चौहान के नेतृत्व एवं प्रयासों से आलीराजपुर जिले ने विकास की नई दिशा प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि जिला पिछड़ेपन की श्रेणी से बाहर निकलकर सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर हुआ है।

कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद वाणी, राजेश राठौड़, मंडल महामंत्री डीम्पू राठौड़, सज्जन मौर्य, देवेंद्र वाणी, मेहबूब पठान, भाजपा नगर अध्यक्ष घनश्याम माली, गजानंद माली, रमेश कोर्सिया, संजय माली,गोलू राठौड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई