best news portal development company in india

राजधानी भोपाल में यूथ-कांग्रेस का भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल…

SHARE:

 भोपाल / मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रंग महल चौराहे पर यूथ कॉंग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग-घोटाला, पेपर-लीक, एग्जाम में गड़बड़ी, बेरोजगारी, बढ़ती महँगाई और मध्यप्रदेश सरकार की वादा खिलाफ़ी के खिलाफ जोरदार और बढ़ा प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस के कई बड़े नेता और विधायक प्रदर्शन में शामिल हुए।

भोपाल के रंगमहल चौराहे पर कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर जमा हुए जहाँ मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार माफियाओं की सरकार है इनकी सरकार में माफिया फल-फूल रहे है और दलितों एवं महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है कांग्रेस के कार्यकर्ता खून के आखिरी कतरे तक भाजपा की इस तानाशाही सरकार से लड़ेंगे वही यूथ-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा मध्यप्रदेश की सरकार बुलडोजर की सरकार है और ये बुलडोजर गरीबो के घर पर चल रहा है तुम्हे अगर बुलडोजर चलाने का इतना ही शौक है तो महँगाई पर बुलडोजर चलाओ बेरोज़गारी पे बुलडोजर चलाओ महिलाओं पे होने वाले अत्याचारों पे बुलडोजर चलाओ। रंगमहल चौराहे से यूथ-कांग्रेस अध्यक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने निकल पड़े लेकिन रास्ते मे ही पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर कांग्रेस के नेताओ और कार्यकर्ताओं को रोक लिया इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बेरिकेड पर चढ़ गए पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर-केनन की बौछार की पानी के प्रेशर की वजह से जीतू पटवारी नीचे गिर गए एवं कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए पुलिस ने कांग्रेस-कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन और आँसू गैस का उपयोग किया। इस दौरान कांग्रेस-कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *