ad
best news portal development company in india

साहित्य ऊर्जा का अनुपम स्रोत है – रमेश धाड़ीवाल

SHARE:

काव्य मन को आह्लादित करता है – पं. मनोहर मंडलोई
साहित्य निरोगी बनाता है – डॉ. पाटीदार

बद्दल फाट्या सियो नी जाय – गिरधर सोनी


धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी – साहित्य मानव जीवन में ऊर्जा भरता है । पद्य साहित्य व्यक्ति को अनुपम आनंद प्रदान करता है वहीं गद्य साहित्य ज्ञान परम्परा को पुष्ट बनाता है । उक्त विचार शारदा वाचनालय कुक्षी में शारदा सृजन मंडल द्वारा आयोजित मासिक काव्य गोष्ठी में प्रखर वक्ता व साहित्यकार रमेशचन्द्र धाड़ीवाल ने व्यक्त किए । इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद के महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार पं मनोहर मंडलोई ने कहा कि कविता कानन में शब्द पुष्पों को ग्रहण कर मन आह्लादित हो जाता है ।

नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार ने कहा कि साहित्य जीवन को निरोगी बनाने में महती भूमिका निभाता है । रंग उत्सव होली के पावन पर्व पर आयोजित इस काव्य गोष्ठी में कवि मित्रों ने अपनी कविताओं में राष्ट्रीयता , लोकसंस्कृति और लोक पर्व होली के विविध रंग भरे ।

प्रेमलता सोलंकी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की । गोपाल सोनी ने आई है होली स्नेह के रंग लुटा दो से काव्य पाठ की शुरूआत की । गिरधर सोनी ने निमाड़ी रचना बद्दल फाट्या सिओ नि जाय रचना से सभी के मन को गदगद किया । मनीष भावसार ने काश वही बचपन होता , भूपेन्द्र वर्मा ने फागुन आंगन डाल दी रंगों की सौगात , मनोज साधु ने लिखा दूध को दूध अगर तो पानी को भी पानी लिख , राजेन्द्र गुप्ता ने आई बसंत आया फाग , जगदीश गुप्ता ने मकां तो है पर घर नहीं मिलता , डॉ.अजीज लक्की ने बुरा न मानो होली है, यतीन्द्र डुंगरवाल ने होली खेलत है नन्दलाल गीत गाया , रविन्द्र जैन रूपम ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर रचना पढ़ी तो आरना परसाई ने लोकसंस्कृति पर काव्य पाठ किया व दीपक शर्मा ने होली के लोकपर्व को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने की शुभकामना दी ।।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *