best news portal development company in india

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व शास्त्री जी की जयंती मनाई

SHARE:

 

कुक्षी
                           राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री  स्व.लालबहादुर शास्त्री जी की जन्मजयंती स्थानीय विधायक कार्यालय कुक्षी पर स्व. महात्मा गांधी जी एवं स्व. शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। 

उसके पश्चात सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुक्षी बस स्टेण्ड पर स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । 

गांधी जी की जन्म जयंती कार्यक्रम पर सभी कार्यकर्ताओं को उद्बोधित करते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष    सहदेव पाटीदार ने कहा की  आज हमारी विचारधारा हमारे मूल्यों व आस्थाओं की दृष्टि से अत्यंत ही महत्वपूर्ण दिवस है स्व. महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चल कर अंग्रेजो की दासता से हमे मुक्त कर एक सच्चे लोकतंत्र की स्थापना की थी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री जी ने देश के किसानों को समृद्ध बनाने एवं देश की सीमाओं पर तैनात सीमा प्रहरियों का हौसला बढ़ाने में “जय जवान जय किसान” का नारा देकर देश को नई दिशा दी।

इस आयोजन की गरिमा बढ़ाने हेतु ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पवन जैन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहदेव पाटीदार, विधायक प्रतिनिधि सुदामा पाटीदार, रवि दादा गेहलोत, संजू पांडे, वीरेंद्र अवास्या, राजेंद्र पाटीदार, ब्रजेश दोणे, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम जिराती, अमृत पेंटर,जनपद सदस्य संतोष सोलंकी, कैलाश डावर सहित कई कांग्रेस कार्यक्रता मोजूद थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *