ad
best news portal development company in india

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 सफाई अभियान और जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

SHARE:

बिलाल खत्री
बड़वानी स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत जिले की समस्त नगरीय निकायों में स्वच्छता टूलकिट के मानकों के अनुरूप कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। इसी कड़ी में नगर पालिका परिषद सेंधवा और बड़वानी द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर और रोग-मुक्त बनाने के लिए व्यापक अभियान चलाए जा रहे हैं। मुख्य गतिविधियाँ और पहल।

1.डोर-टू-डोर जागरूकतारू सेंधवा नगर पालिका द्वारा वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों को गीले और सूखे कचरे के पृथक्करण का महत्व समझाया जा रहा है। लोगों को घर पर ही गीले कचरे से जैविक खाद बनाने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है।

2.नाला-नाली सफाई अभियानः- वर्तमान मासिक कैलेंडर के अनुसार, जलभराव की समस्या से निपटने और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख नालों और वार्डों की नालियों की गहन सफाई की जा रही है।

3.टूलकिट आधारित तैयारीः- बड़वानी नगर पालिका द्वारा भारत सरकार के टूलकिट मापदंडों के अनुसार सड़कों, डिवाइडरों और स्मारकों की विशेष धुलाई व सफाई की जा रही है।

4.अपशिष्ट प्रबंधन और सौंदर्यकरणः- वेस्ट से बेस्ट की अवधारणा अपनाते हुए कचरे के ढेरों को हटाकर वहां बैनर-पोस्टर और कलाकृतियां लगाई जा रही है

5.सुरक्षित स्वच्छताः- नागरिकों को सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए अधिकृत सफाई मित्रों की सहायता लेने और टोल-फ्री नंबर 14420 का उपयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *