ad
best news portal development company in india

अपर कलेक्टर राठौर ने की प्रधानमंत्री उज्जवला 3.0 योजना की प्रगति की समीक्षा

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । अपर कलेक्टर रेखा राठौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाग्रह में प्रधानमंत्री उज्जवला 3.0 योजना की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी एच.एस. मुवेल द्वारा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अपर कलेक्टर के द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक गैस एजेंसी को दिसंबर 2025 के अंत तक 1000 गैस कनेक्शन तथा शहरी क्षेत्र की प्रत्येक गैस एजेंसी को 500 गैस कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य प्राप्त करना है। गैस एजेंसी संचालकों को समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने के लिए पर्याप्त प्रचार प्रसार एवं शिविर आयोजित करने के साथ स्थानीय कर्मचारियों से सहयोग प्राप्त कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने को कहा गया। इस कार्य की दैनिक समीक्षा विभाग के सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं गैस एजेंसीवार की जाएगी।

भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला 3.0 योजना पुनः प्रारंभ की गई है। योजनान्तर्गत पात्र हितग्राहियों के लिए पात्रता की शर्तें इस प्रकार हैं कि परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता, सरकारी कर्मचारी, 50 हजार से अधिक की किसान क्रेडिट कार्ड सीमा वाला, 2.5 एकड़ से अधिक भूमि का स्वामी एवं मौजूदा एलपीजी कनेक्शनधारी (सामान्य/उज्जवला कनेक्शनधारी) हो, तो वह योजना के लिए पात्र नहीं होगा। इसके अलावा बाकी सभी हितग्राही पात्र माने जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेजों में परिवार समग्र आईडी, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर की छायाप्रति एवं 14 बिंदुओं का स्व-घोषणा पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। 

बैठक में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के जिला नोडल अधिकारी राहुल चंदेल, सहायक आपूर्ति अधिकारी राजेन्द्र सोलंकी एवं प्रीति राठौर, रविन्द्रसिंह ठाकुर, तथा नरेन्द्रसिंह, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं जिले के 38 गैस एजेंसियों के संचालक उपस्थित थे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *