खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की कक्षा-10वीं और 12वीं के लिये संचालित “रुक जाना नहीं’’ और “आ लौट चलें’’ योजना, ओपन स्कूल परम्परागत, कक्षा-12वीं परीक्षा, सीबीएसई ऑन डिमांड कक्षा-12वीं की परीक्षा दिसंबर-2025 की समय सारणी जारी कर दी गई है।
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की हाईस्कूल कक्षा 10वीं की प्रमाण पत्र परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से 23 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी। कक्षा 12वीं की 15 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी।
मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की हायर सेकण्डरी कक्षा 12वीं प्रमाण पत्र परीक्षा (परम्परागत) 15 दिसंबर 2025 से 29 दिसंबर 2025 तक एवं हाई स्कूल कक्षा 10वीं (परम्परागत) की 15 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी। सीबीएसई ऑन डिमाण्ड योजना अंतर्गत कक्षा 12वीं की परीक्षा 15 दिसंबर से 22 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी। आवश्यक होने पर परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया जा सकेगा, जिसकी सूचना मप्र राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड भोपाल की वेबसाइट www.mpsos.nic.in और मोबाइल ऐप mpsos पर देखी जा सकती है।






