ad
best news portal development company in india

घर के बाहर खड़ी महिला के गले से सोने का हार खींचकर, ले जानेवाले आरोपी को कुक्षी पुलिस द्वारा 6 घंटो के अन्दर पर्दाफाश

SHARE:

धार ब्यूरो इकबाल खत्री

धार जिले के कुक्षी में हार लूटकर ले जानेवाला आरोपी कुक्षी से 50 किलोमीटर दूर पकड़ाया आरोपी के कब्जे से लूटा गयासोने का हार कीमती करीब तीन लाख रूपये का बरामद आरोपी ने पहले भी कुक्षी मे चैन स्नैचिंग करने की वारदात कबूली आरोपी के साथियो की तलाश मे पुलिस टीमे भेजी गई।

नाम गिरफ्तार आरोपी इफराज पिता सरफराज मंसूरी जाति मंसूरी मुसलमान उम्र 21 साल निवासी पिपलियावालो का मकान, डाक बंगले के पीछे आलीराजपुर रोड़ कुक्षी बरामद माल सोने के हार का फूल पत्ती की डिजाइन व पैंडल लगा अगला हिस्सा वजनी करीब 25 ग्राम कीमत करीब 3 लाख रुपए एवं आरोपी द्वारा वारदात करते समय पहने कपड़े व चेहरा छुपाने में प्रयुक्त काला नीला रुमाल जप्त ।

घटना दिनांक 20/10/2025 को दीपावली के दिन, दोपहर के समय, भावसार मोहल्ला कुक्षी मे फरियादिया चंद्रप्रभा पति राजेश गुप्ता अपने घर के बाहर खड़ी थी कि तभी रंगारा मोहल्ला की ओर से एक लड़का अपने मुंह पर काला चितकबरा रूमाल बांधे हुये आया और अचानक महिला पर हमला कर, गले मे पहने हुये सोने के हार पर हाथ मारा जिससे महिला को चोंट लगी, महिला ने प्रतिरोध किया, लेकिन आरोपी ने बलपूर्वक धक्का देकर महिला को गिरा दिया। और गले मे पहना हुआ सोने का हार खींच लिया जिससे हार टूटकर आगे का पेन्डिल व डिजाईन वाला हिस्सा टूटकर आरोपी के हाथ मे आ गया और पीछे का चेनवाला टूटा हिस्सा महिला के गले मे ही रह गया ।आरोपी ने हार लूटने के बाद पैदल ही दौड़ लगाई और माली मोहल्ले मे घुसकर, छोटी-छोटी गलियो मे से होकर गायब हो गया ।

पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर ने घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी कुक्षी सुनील गुप्ता एवं थाना प्रभारी कुक्षी राजेश यादव को तत्काल आरोपी की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया । जिस पर कुक्षी पुलिस की 7 अलग-अलग टीमो को आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया । आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीमो ने कस्बा कुक्षी मे लगे 60 से भी अधिक कैमरा स्पाँट चैक किये जिसमे आरोपी के फुटेज दिखाई दिये जिन्हे तकनीकी सहायता से डेवलप करते आरोपी का कुक्षी क्षेत्र का ही होने की संभावना दिखाई दी जिस पर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं आरोपी के सीसीटीवी फुटेज वाट्सऐप ग्रुपो मे भी सर्कुलेट किये गये ।

देर शाम तक आरोपी की शिनाख्त हो गई एवं आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीमो को रवाना किया गया । आरोपी को, भागते हुये, कुक्षी से 50 किलोमीटर दूर मनावर से पुलिस हिरासत मे लिया जाकर थाने पर लाया गया । आरोपी के द्वारा पहले तो जुर्म से साफ इन्कार किया लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने एवं सभी सीसीटीवी फुटेज दिखाने पर आरोपी ने सोने का हार, भावसार मोहल्ले से लूट कर भाग जाना एवं लूट करने के बाद माल छिपाकर, कपड़े बदलकर भागना स्वीकार किया ।

आरोपी के कब्जे से लूटा गया सोने का हार वजन करीब 25 ग्राम कीमती करीब तीन लाख रूपये का बरामद किया गया है । आरोपी के द्वारा वारदात करते समय पहनी हुई जीन्स पैन्ट एवं चेहरा छिपाने मे उपयोग काला नीला रूमाल भी पुलिस ने जप्त किया गया है ।

आरोपी ने विगत तीन माह पहले भी, अपने एक साथी के साथ कुक्षी मे, अंबेडकर चौराहे पर गणेश मंदिर के पास, स्कूटी पर पीछे बैठकर जा रही मनीषा पति राजेश बड़जात्या के साथ भी चेन स्नैचिंग की वारदात करना कबूल किया है, जिसकी तलाश पतारसी हेतु पुलिस टीमो को रवाना किया गया है ।

इस सफलता मे निरीक्षक राजेश यादव, उपनिरीक्षक अनूप बघेल, हुकुमचन्द पिपलिया, सहायक उप निरीक्षक चंचलसिंह चौहान, गौरीशंकर सोलंकी, प्र.आर. प्रमोद डागा, सतीश जरिया, सोनू चौहान,कुन्दन बघेल, सन्तोष गौड़, आर. 997 विपिन यादव, 891 शाहदर चौंगड़, अजय तंवर एवं साइबर सेल धार के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रशांत गुंजाल, प्रशांत चौहान शुभम शर्मा एवं सर्वेश सोलंकी का विशेष योगदान रहा है ।

पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी द्वारा पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *