ad
best news portal development company in india

15 अक्टूबर को जिला स्तरीय नशामुक्ति अभियान अंतर्गत निकाली जाएगी रैली

SHARE:

खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन। नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के 6वें वर्ष में प्रवेश के अवसर पर 25 सितम्बर 2025 से 07 नवंबर 2025 तक तीन स्तरीय राष्ट्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नशामुक्ति जनजागरूकता के लिए प्रश्नोत्तरी, निबंध लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता/समूह चर्चा शामिल हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से नशीली दवाओं के दुरुपयोग के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। प्रतियोगिताएं माइगोव प्लेटफार्म के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग के धर्मेन्द्र गांगले ने बताया कि जिला स्तरीय नशामुक्ति अभियान के तहत 15 अक्टूबर 2025 को प्रातः 08ः30 बजे गायत्री मंदिर परिसर से महाविद्यालय तक रैली निकाली जाएगी, जिसमें महाविद्यालय एवं अन्य सभी शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राओं भी शामिल होंगे। रैली के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *