ad
best news portal development company in india

सर्वरोग निदान शिविर आज कुक्षी में

SHARE:

 

धार ब्यूरो चीफ इकबाल खत्री

कुक्षी –

   धीरज हॉस्पिटल पिपरिया एवं रेडक्रास सोसायटी तथा रोगी कल्याण समिति कुक्षी के संयुक्त तत्वावधान में आज 25 मई रविवार को कुक्षी के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निःशुल्क सर्वरोग निदान  कैम्प एवं जांच शिविर का आयोजन प्रातः 9 बजे से 4 बजे तक किया जा रहा है । रेडक्रास समिति एवं रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष 

     एसडीएम विशाल धाकड़ आई.ए.एस . ने बताया कि सर्वरोग निदान एवं जांच शिविर में शिशु रोग , स्त्री एवं प्रसूति रोग , नाक, कान , गला , मानसिक रोग , फिजियोथैरेपी ,  न्यूरोलॉजी , श्वास एवं दमा , ऑडियो मेट्री , स्पीच थैरेपी , हड्डी रोग , चर्म रोग पेट संबंधी बीमारी ब्लड प्रेशर , नेत्र रोग आदि की जांच व निदान के साथ निःशुल्क दवाई वितरण व उचित परामर्श दिया जाएगा । एसडीएम विशाल धाकड़ ने शिविर स्थल का निरीक्षण किया तथा मार्गदर्शन दिया । इस अवसर पर  उपाध्यक्ष रेडक्रास समिति डॉ. अभिषेक रावत , बंशीलाल बाड़मेरा , सीबीएमओ सुमेरसिंह अलावा , संस्था प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिर्वी , डॉ. निर्मल कुमार पाटीदार , नायब तहसीलदार सुरेश जमरे , इंद्रजीतसिंह चौहान , जीवन अलावा , मनोज साधु आदि उपस्थित थे । सर्वरोग निदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करवा कर स्वास्थ्य लेने का अनुरोध किया गया है ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *