ad
best news portal development company in india

राज्यपाल मंगु भाई पटेल सिकल सेल एनीमिया जैसे रोग को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान शुरू कीया

SHARE:

बिलाल खत्री
आलीराजपुर राज्यपाल मंगू भाई पटेल देश के पहले राज्यपाल है जिन्होंने जनजातीय वर्ग के स्वास्थ्य की चिन्ता करते हुए सिकल सेल एनीमिया जैसे रोग को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान शुरू कीया हैं। सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन 2047 अभियान में मध्यप्रदेश राज्यपाल महोदय के नेतृत्व में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सिकल सेल एनीमिया एक आनुवांशिक रोग हैं जिसको जागरूकता से ही एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में फैलने से रोका जा सकता हैं।

राज्यपाल महोदय के निर्देश से प्रदेश के जनजातीय बाहुल्य जिलों की पेसा नियम लागू ग्राम सभाओं ने 2 अक्टूबर को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आयोजित ग्राम सभाओं में सिकल सेल एनीमिया रोग के प्रति जागरूकता के लिए ठहराव प्रस्ताव पारित होने जा रहे हैं। जिसके लिए पंचायत राज संचालनालय , मध्यप्रदेश से 20 जनजातीय बाहुल्य जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को पत्र जारी कीये गये हैं। जिसमें ग्राम सभा में सर्व सहमति से यह संकल्प लिया जाएगा कि प्रत्येक जनजातीय वर्ग के व्यक्ति ( आयु समूह 0-40 वर्ष ) की सिकल सेल एनीमिया की जांच अवश्य कराएंगे, रिपार्ट पाजिटिव आने पर रोगी के उपचार , औषधी, जेनेटिक काउंसलिंग, कार्ड वितरण, दिव्यागंता प्रमाण पत्र और रोग एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी से ना पहुचे इसलिए विवाह से पूर्व लड़के – लड़क़ी का कार्ड मिलाऩ कर ही विवाह का निर्णय लेंगे।

वर्तमान में मध्यप्रदेश में लगभग 1 करोड़ 21 लाख 40 हजार से ज़्यादा व्यक्तियों की जांच हो गई है जिसमें लगभग 2 लाख 22 हजार व्यक्ति वाहक एवं लगभग 32 हजार से अधिक सिकल सेल रोगी हैं। रिपार्ट में वाहक संख्या 2 लाख से अधिक पाया जाना एक गम्भीर विषय हैं क्योंकि वाहकों के आपस में विवाह करने से यह रोग आने वाली पीढ़ी में जाएगा I जिसे रोकने के लिए जागरूकता ही एक उपाय है और ग्रामीण स्तर पर इस तरह के ठहराव प्रस्ताव पारित करना प्रदेश को सिकल सेल एनीमिया रोग से मुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा । जिसका श्रेय हमारे प्रदेश के प्रथम नागरिक राज्यपाल मंगू भाई पटेल को जाता हैं।


कानून एवं शांति व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए दायित्‍व सौपे गए

आलीराजपुर कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेेडेकर ने आगामी त्‍योहारों को मध्‍य नजर रखते हुए पर्व – त्यौहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु समस्त अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशीत किया हैं कि समस्‍त अनुविभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्य क्षेत्रान्तर्गत सतत् भ्रमण करेंगे तथा कार्य व्यवस्था अनुसार संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में पूर्ण रूप से मुस्तैद होकर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे।


परिवहन विभाग में फेसलेस सेवाओं का विस्तारीकरण

आलीराजपुर जिला परिवहन अधिकारी कृतिका मोहटा ने बताया की परिवहन विभाग में फेसलेस सेवाओं का विस्तारीकरण का लोकार्पण मंगलवार को परिवहन स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कोकता, भोपाल में किया गया है।

नागरिकों को गुड गवर्नेंस में बगैर तकलीफ के सेवाएँ देना चाहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग में ऑनलाइन एवं फेसलेस सेवाओं का विस्तार किया गया है। अब नागरिकों को कार्यालय आए बिना 51 प्रकार की सेवाएँ दी जायेंगी। जिसका मुख्य उद्देश्य सेवाओं में विभाग की कार्य-प्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और व्यावसायिक दक्षता बढ़ेगी।

इसके तहत अब नागरिकों को कार्यालय आए बिना परिवहन संबंधि विभिन्‍न प्रकार की सेवाएँ दी जायेंगी , अब प्रदेश के साथ साथ जिले के नागरिकों को घर बैठे ही विभिन्न परिवहन संबंधी सेवाएं उपलब्ध की जायेगी है। इस विस्तार के तहत, ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित प्रक्रियाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा की सुविधा शुरू की गई है,

नागरिकों को अब कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि उन्हें आवश्यक दस्तावेजों की कमी की जानकारी भी ऑनलाइन दिये जाने की व्यवस्था होगी। उक्‍त जानकारी परिवहन विभाग द्वारा उपलब्‍ध कराई गई ।


भावांतर योजना के सफल क्रियान्‍वयन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्‍त

आलीराजपुर कलेक्‍टर डॉ बेडेकर ने भावान्तर योजना का सफल कियान्वयन, निरीक्षण अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण तथा पारदर्शिता एवं मण्डियों में कृषकों का FAQ माल की उचित मूल्य पर विक्रय होना एवं समय समय पर समन्वय स्थापित करने, मण्डी ईको सिस्टम को शुद्ध करना मण्डी मुल्य निर्धारण की निगरानी एवं कानुन व्यवस्था स्थापित तथा कम दर पर बिके लॉट की जाँच किये जाने हेतु जिले में संयुक्त कलेक्टर मनोज गरवाल नोडल अधिकारी एवं कृषि उपसंचालक एस.एस. चौहान को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त कर उत्तरदायित्व सौपे गए है ।
साथ हि किसानों को उचित मूल्य दिलवाने के उद्देश्य से भावांतर भुगतान योजना वर्ष 2025 लागू की गई है जिसमें भारत सरकार के द्वारा सोयाबीन का घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) तथा राज्य के मंडी के मॉडल भाव विक्रय मूल्य के अंतर की राशि कृषकों को दिलवाने का प्रावधान किया है। इसके लिए किसान अपना पंजीयन सोसाइटी स्तर पर स्थापित पंजीयन केंद्र,ग्राहक सेवा केंद्र एमपी ऑनलाइन किओस्क एमपी किसान एप पर 03 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 करवा सकतेे हैं । किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक मंडी में अपनी फसल विक्रय कर सकेंगे। विक्रय मूल्य, एमएसपी से कम लेकिन मंडी के मॉडल भाव से अधिक होने पर – विक्रय मूल्य एवं एमएसपी के अंतर की राशि किसान को प्रदान की जाएगी ।


आपका राशन आपका अधिकार कार्यक्रम के तहत विशेष ग्राम सभा में वाचन किया जाएगा

आलीराजपुर राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत सम्मिलित पात्र हितग्राहियों की सुविधा राशन सामग्री के प्रति जागरूकता तथा राशन विरण व्‍यवस्‍था में पारदर्शी लाने के उद्देश्‍य से मुख्‍यमंत्री अन्‍न सेवा जागरूकता अभियान के तहत आपका राशन आपका अधिकार कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के तहत संबंधित समस्‍त उचित दुकान विक्रेता पात्र परिवार एवं उनको वितरित राशन सामग्री की जानकारी का वाचन 02 अक्‍टूबर को विशेष ग्राम सभा के दौरान करेंगे । उक्‍त जानकारी प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा दी गई ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *