खरगोन जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। नगरपालिका परिषद खरगोन द्वारा 01 अक्टूबर 2025 को नगरपालिका के मीटिंग हॉल में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस दौरान नपा अध्यक्ष छाया अरूण जोशी, सीएमओ कमला कोल सहित पार्षद चंद्रपालसिंह तोमर व भागीरथ बड़ोले सहित अन्य पार्षदगण व पार्षद प्रतिनिधियों द्वारा वृद्धजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।






