ad
best news portal development company in india

पासपोर्ट पुलिस सत्‍यापन हेतु न्‍यु पोर्टल Passport Seva Project Version 2.0 के संबंध आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

SHARE:

 

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री 

 

पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन मे पुलिस कंट्रोल रूम खरगोन मे आयोजित किया गया 01 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम,

पासपोर्ट पुलिस सत्‍यापन मे उपयोगी नवीन अपडेट पोर्टल Passport Seva Project Version 2.0 के बारे मे दिया गया प्रशिक्षण,

जिले प्रत्येक थाने से 01 पुलिसकर्मी को दिया गया प्रशिक्षण।

खरगोन । दिनांक 24.05.2025 को पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन में थाना स्‍तर पर पासपोर्ट पुलिस सत्‍यापन संबंधी प्रक्रिया को सरल एवं सुदृढ बनाने हेतु जिला पासपोर्ट शाखा द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया । जिसमें जिले के समस्‍त थानो पर पासपोर्ट सत्‍यापन संबंधी कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।  

प्रशिक्षण में मौजूद पुलिसकर्मियों को बताया गया कि, Government of India Ministry of External Affairs Regional Passport Office Bhopal के द्वारा वर्तमान में संचालित Passport Seva Project पोर्टल के स्‍थान पर TCS (Tata Consultancy Services) द्वारा डेवलप  किया गया ,नवीन अपडेट पोर्टल Passport Seva Project Version 2.0 को मध्‍यप्रदेश में दिनांक 19.05.2025 से Live कर दिया गया है, जिससे कि पासपोर्ट पुलिस सत्‍यापन संबंधी समस्‍त कार्य दिनांक 31.05.2025 से नवीन अपडेट पोर्टल पर ही होंगे । 

जिला पासपोर्ट शाखा से सुरेश नरवरे के द्वारा मौजूद पुलिसकर्मियों को पोर्टल को संचालित करने एवं नवीन पोर्टल मे आमजन का पुलिस सत्‍यापन करने मे अपनाने वाली प्रक्रिया के बारे विस्तृत जानकारी दी गई ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *