ad
best news portal development company in india

25 जनवरी को मनाया जायेगा राष्ट्रीय मतदाता दिवस

SHARE:


इक़बाल खत्री 

खरगोन। आम मतदाताओं में चुनावों के प्रति जागरूकता पैदा करने एवं उन्हें चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। 25 जनवरी 1950 को भारत के निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और 25 जनवरी 2011 से प्रति वर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है।  

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कर्मवीर शर्मा के मार्गदर्शन में 25 जनवरी 2025 को खरगोन जिले में 15 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। जिला मुख्यालय खरगोन में पीजी कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलायी जायेगी। देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए मताधिकार करने की शपथ अधिकारी-कर्मचारी लेंगे। सभी को निर्भीक होकर, धर्म,वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ भी दिलायी जायेगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को मतदान केन्द्र स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में 18 वर्ष की आयु के नये मतदाता, जिनके नाम मतदाता सूची में शामिल हो चुके हैं उन्हें फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र भी प्रदान किये जायेंगें।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *