ad
best news portal development company in india

केबिनेट मीटिंग एवं मुख्यमंत्री के महेश्वर कार्यक्रम के संबंध में कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक

SHARE:

 

इक़बाल खत्री 

खरगोन। 24 जनवरी को महेश्वर में प्रस्तावित केबिनेट बैठक एवं मण्डलेश्वर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर  कर्मवीर शर्मा ने 20 जनवरी को सांसद गजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक  बालकृष्ण पाटीदार, श्रीमती नंदा ब्राम्हणें अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर इस आयोजन के संबंध में विस्तार से चर्चा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह बारिया, संयुक्त कलेक्टर  सत्यनारायण दर्रो, एसडीएम  बीएस कलेश, जिला आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी एवं सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

      बैठक में बताया गया कि 24 जनवरी को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ अहिल्या किला पहुंचेंगें और राजगादी पर पुष्प अर्पित करेंगें। इसके पश्चात अहिल्या घाट पर नर्मदा पूजन एवं चुनरी अर्पण का कार्यक्रम होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं मंत्रीमंडल के सदस्य नर्मदा रिट्रिट होटल पहुंचेंगें और केबिनेट बैठक में शामिल होंगें। केबिनेट बैठक के पश्चात मुख्यमंत्री डॉ यादव मंडलेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में महेश्वर-जानापाव उद्वहन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास करेंगें तथा जनसभा को संबोधित करेंगें। इस कार्यक्रम में देवी अहिल्या के जीवन पर तैयार किये कैलेंडर एवं पुस्तिका का विमोचन करेंगें । देवी अहिल्या के जीवनी पर तैयार पुस्तिका में उनकी जीवन यात्रा को बताया गया है। यह पुस्तिका खरगोन जिले के स्कूलों की कक्षा 11 वीं एवं 12 वीं की बालिकाओं को वितरित की जायेगी। जिससे वे देवी अहिल्या के जीवन से प्रेरणा ले सकेंगी। जनसभा के कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ यादव माधवाश्रम गौशाला में गौपूजन करेंगें और वहां से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगें। 

इस बैठक में तय किया गया कि मुख्यमंत्री डॉ यादव एवं मंत्रीमंडल के सदस्यों का खरगोन जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा किन स्थानों पर स्वागत किया जायेगा और कहां पर मुलाकात की जायेगी।  केबिनेट बैठक एवं मुख्यमंत्री डॉ यादव के महेश्वर व मंडलेश्वर प्रवास को लेकर अहिल्या किला एवं घाट की साफ-सफाई कराई जा रही है। जिन रास्तों से मुख्यमंत्री एवं केबिनेट के सदस्यों का आवागमन होना है, उन रास्तों सजाया संवारा जा रहा है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *