ad
best news portal development company in india

कलेक्‍टर डॉ बेडेकर को माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत

SHARE:

बिलाल खत्री

                    अलीराजपुर  25 जनवरी 2025 को पूरे देश में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जायेगा इस कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों के मध्य मतदाता जागरूकता उत्पन्न करना है।   उप मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र सुरभि तिवारी ने बताया कि माननीय राज्यपाल  मंगू भाई पटेल के मुख्‍य आतिथ्‍य में कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, भोपाल में 15 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष पर राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इस कार्यक्रम में माननीय राज्यपाल  मंगू भाई पटेल द्वारा विशेष संक्षिप्‍त पुनरीक्ष्‍ाण में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए कलेक्‍टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डॉ अभय अरविंद बेडेकर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रयांशी भंंवरर को सम्मानित किया जायेगा।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *