ad
best news portal development company in india

पोर्टल सर्वर माइग्रेशन के कारण 4 फरवरी से 10 फरवरी तक समग्र पोर्टल उपलब्ध नहीं रहेगा

SHARE:

बिलाल खत्री

                                             अलीराजपुर  ई-गवर्नेंस सोसायटी द्वारा जानकारी दी गई कि समग्र  पोर्टल सर्वर माइग्रेशन का कार्य होने के फलस्वरूप फरवरी माह की 4 से 10 तारीख तक समग्र पोर्टल उपलब्ध नहीं रहेगा। यह जानकारी जिले के सभी नगरीय निकाय जनपद को अपने कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा करने को कहा गया है, ताकि स्थानीय नागरिकों की जानकारी में आ सकें। एमपीएसईडीसी द्वारा संचालित समग्र पोर्टल एवं समस्त संबंधित एप्लीकेशन समग्र पोर्टल, एसपीआर, बीपीएल पोर्टल और वेब सर्विसेज फॉर एपीआई को शीघ्र ही नये सर्वर इंफ्रा पर माइग्रेट करने से समग्र एप्लीकेशन की दक्षता और कार्यक्षमता में सुधार होकर समय एप्लीकेशन के माध्यम से बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकेगी। सर्वर माइग्रेशन का कार्य 04 फरवरी 2025 की रात्रि से 10 फरवरी 2025 की रात्रि तक किया जाना प्रस्तावित है। उक्त जानकारी जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस सोसाइटी द्वारा दी गई ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *