ad
best news portal development company in india

पारंपरिक व्यंजन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ ग्राम बोथू में पर्यटक पारंपरिक व्यंजन का ले पायेंगे स्वाद

SHARE:

इक़बाल खत्री 

                                        खरगोन । जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आकाश सिंह के निर्देशानुसार बोट विलेज ग्राम बोथू विकासखंड कसरावद में पारंपरिक व्यंजन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण अंतर्गत ग्राम की 20 महिलाओं को निमाड़ी पारंपरिक व्यंजन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिसके अंतर्गत महिलाएं निमाड़ के प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन बनाना सीखेंगी। प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं गांव में बने होम स्टे में ठहरने वाले देशी विदेशी पर्यटकों को निमाड़ का देशी स्वाद चाखाएंगी तथा अपनी आजीविका चलाएंगी।

             विदित है कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के सहयोग से जिला प्रशासन खरगोन द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत महिलाओं को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित कर आजीविका से जोडा जा रहा है। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कसरावद अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी सत्येन्द्र बैरवा ने कहा कि महेश्वर के साथ-साथ नावडा तौडी एवं सहस्त्रधारा के ग्राम बोथू में पर्यटकों कि संख्या में इजाफा होने लगा है। आने वाले समय में पर्यटकों को सुविधाए प्रदान करने के लिए ये प्रशिक्षण सकारात्मक परिणाम देगा। कसरावद जनपद पंचायत की सीईओ डॉ. रीमा अंसारी ने महिलाओं को प्रशिक्षण की शुभकामनाएं देते हुए स्व सहायता समूह का गठन करने एवं आजीविका मिशन के तहत ऋण प्रक्रिया के बारे में समझाया।

                पर्यटन विभाग के नोडल अधिकारी नीरज अमझरे ने बताया कि होम स्टे संचालकों को राज्य स्तरीय होटल मैनजमेंट प्रशिक्षण संस्थान द्वारा पाक कला के लिए प्रशिक्षित किया गया है। होम स्टे से जुडी महिलाओं को इस परियोजना के साथ संलग्न करते हुए आजीविका से जोडा गया है। प्रशिक्षण को महिंद्रा स्किल टेनिंग द्वारा तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा महिलाओं को कुकिंग किट वितरित की गयी। प्रशिक्षु रंजना कमल सिंह, ममता अमर सिंह, बबीता ईश्वर सिंह, सोनू विकास यादव द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार वसुधा विकास संस्थान से परियोजना समन्वयक सुश्री अनीता शर्मा ने माना।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *