ad
best news portal development company in india

विरासत कारीगर हाट पूना में मध्यप्रदेश के बाग प्रिंट शिल्पियों ने बाग प्रिंट का परचम लहराया

SHARE:

बाग प्रिंट हस्तकला की कई बॉलीवुड के मेहमानों ने तारीफ की।

 बिलाल खत्री

                            इंदौर पूना में विरासत कारीगर हाट के फ़र्स्ट एक्जीबेशन की शुरुआत हो गई है। बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता  गौरी शिंदे एव आर.बाल्की ने इस सत्र का उद्घाटन किया। आपको बता दें कि भारत में पहली बार विरासत कारीगर हाट,मोनालिसा कलाग्राम की हस्तशिल्प एक्जीबेशन का आयोजन किया गया है। मोनालिसा कलाग्राम पूना में यह एक्जीबेशन 3 फ़रवरी तक चलेगा।

              मध्यप्रदेश के धार जिले के छोटे से कस्बे  बाग के शिल्प गुरु राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता  मोहम्मद युसूफ खत्री औऱ अब्दुल क़रीम खत्री से महाराष्ट्र के अलग अलग सिटी से आये मेहमानों ने बाग प्रिंट को सीखा, समझा और बारीकी से हर पहलुओं को जाना।

           श्रीमती लिसा पिंगले ने उनके फ़ार्म हाऊस मोनालिसा पर देश के  प्रमुख 30 शिल्पकारों कों निःशुल्क आमंत्रित किया।श्रीमती लिसा पिंगले की बाग प्रिंट के प्रति दीवानगी देखने को मिली उन्होंने वही सें बाग प्रिंट की साड़ी ख़रीदी और हाथो हाथ ब्लाउज सिलवा कर उन्होंने साड़ी पहन कर बाग प्रिंट को प्रमोट किया बॉलीवुड डेलीगेट्स एव बॉलीवुड फ़िल्म निर्माता  गौरी शिंदे एव आर.बाल्की ने बाग प्रिंट मास्टर शिल्पी मोहम्मद युसूफ एवं अब्दुल क़रीम के  परिधानों को बहुत पसंद किया और बाग प्रिंट हस्तशिल्प कला को बचाने ओर आगे लेजाने के लिए शिल्प गुरु युसूफ औऱ क़रीम की प्रशंसा कर मनोबल बढ़ाया।

   मोहम्मद युसूफ़ खत्री ने विरासत कारीगर हाट की तरफ़ से फ़िल्म निर्माता आर बाल्की को पेंटिंग गिफ़्ट की ।पूना वासियो नें बाग प्रिंट कॉटन के वस्त्र बहुत पसंद किए।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *