धार,इकबाल खत्री

                         तीन फरवरी 2025/  कलेक्टर प्रियंक मिश्रा की अध्यक्षता में टास्क फोर्स समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर  मिश्रा ने निर्देशित किया गया खानिजों के अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण के विरूद्ध सतत कार्यवाही किये जाने के साथ ही संयुक्त जॉच चौकिया स्थापित कर कार्यवाही की जाए। जिले के खनिज पट्टेदारों को एम-सेण्ड निर्माण हेतु प्रोत्साहित करें। धरमपुरी स्थित भेंट टापू पर सतत निगरानी कर आवश्यक कार्यवाही करे। बैठक में वनमण्डलाधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी म.प्र प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड, जिला परिवहन अधिकारी धार, तथा जिला खनि अधिकारी धार उपस्थिति थे।

खादी वस्त्रों तथा ग्रामोद्योग उत्पादों के विक्रय हेतु 4 से 10 फरवरी तक विक्रम ज्ञान मंदिर धार में

धार, तीन फरवरी 2025/ मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी वस्त्रों तथा ग्रामोद्योग उत्पादों के विक्रय एवं प्रचार-प्रसार हेतु 4 फरवरी से 10 फरवरी तक घोड़ा चौपाटी, लालबाग परिसर के  विक्रम ज्ञान मंदिर हॉल में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा हैं।प्रदर्शनी का शुभारंभ 4 फरवरी को किया जायेगा। प्रदर्शनी में म.प्र.खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा निर्मित अपने उत्कृष्ट सुती खादी, रेशमी, सिल्क वस्त्र, साड़िया रेडिमेट शर्ट, जॉकेट कुरते-पजामे, बेडशीट, चादरे आदि अनेक उत्पाद उक्त प्रदर्शनी में उपलब्ध होगें। इसी के साथ ग्रामोद्योग इकाईयॉं द्वारा निर्मित उत्पाद जैसे मसाला, पापड़, अगरबत्ती, शेम्पो, हार्बल ब्यूटी प्रोडक्टस, शुद्ध घानी सरसों का तेल, शहद आदि उत्पादों का विक्रय होगा। जानकारी देते हुए प्रबंधक खादी ग्रामोद्योग जिला पंचायत धार हिरमलसिंह सस्त्या ने बताया कि प्रदर्शनी प्रतिदिन आम जनता के लिए दोपहर 12 बजे से रात्री 9.30 बजे तक रहेगी।

आर्थिक सहायता मंजूर

धार तीन  फरवरी 2025/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुक्षी ने कुक्षी तहसील के ग्राम पाडल्या के पुष्पेन्द्र पिता सदन की सर्पदंश से मृत्यु होने पर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। स्वीकृत राशि मृतक के पिता सदन पिता अमरसिंह को दी जावेगी।