ad
best news portal development company in india

इंदौर संभागायुक्त की अध्‍यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ

SHARE:

 

बिलाल खत्री

         अलीराजपुर   वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर संभाग के समस्त जिलों की समीक्षा बैठक का आयोजन इंदौर संभागायुक्त  दीपक सिंह की अध्‍यक्षता में किया गया । इस बैठक में  राजस्व अभियान 3.0, राजस्व प्रकरणों का निराकरण, निरस्त प्रकरणों की समीक्षा , राजस्व वसूली, वक्फ बोर्ड संपत्तियों का विवरण , लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निराकरण , अवैध उत्खनन पर कार्यवाही। अवैध परिवहन वाहन  ,  टी.बी. मुक्त भारत कार्यक्रम प्रगति की समीक्षा, धरती  आभा ग्राम  उत्कर्ष अभियान , प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन पूर्ण योजनाओं का पंचायतों  का हस्तांतरण,  माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों के संबंध में आदि के संबंध में जानकारी ली गई । इस बैठक में संभागायुक्त  सिंह ने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन से प्राप्‍त लक्ष्य के अनुरूप कार्य को पूर्ण करें । उनके द्वारा शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में योजनावार कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया । इस बैठक में कलेक्‍टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर , मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  प्रखर सिंह , अनुविभागीय अधिकारी  अर्थ जैन सहित संबंधित विभाग प्रमुख उपस्थित थे ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

शराब ट्रक की लुट का टांडा पुलिस ने 10 घंटे मे किया खुलासा बदमाशो ने जेतगढ घाट से की थी लुट ग्राम धयडी के जंगल मे छुपाया था लुटा गया ट्रक व शराब पुलिस की तत्परता से लुटी गई 801 बीयर की पेटिया औऱ लुट मे प्रयोग की गई पिकअप वाहन व बोलेरो को भी किया जप्त• एक आरोपी गिऱफ्तार शेष आरोपीयो की तलाश जारी