जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
गोगावां थाने द्वारा की गई अवैध हथियारो की खरीद फरोक्त के विरुद्ध कार्यवाही,
राजस्थान से अवैध फायर आर्म्स खरीदने आए 02 आरोपी एवं 01 बिचौलिये को पुलिस ने हथियारों के जखीरे के साथ किया गिरफ्तार,
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नग 09 देशी पिस्टल, 04 देशी कट्टे, 02 जिंदा कारतूस एवं अवैध हथियारों के परिवहन में उपयोग की गई मोटरसाइकल को किया जप्त,
जप्तशुदा अवैध फायर आर्म्स की कुल कीमत लगभग 2,88,000/- रुपये व परिवहन में उपयोग की जा रही मोटर साइकल कीमत 1,00,000/- रुपये की जप्त
खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध फायर आर्म्स पर पैनी निगाह रखने एवं अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क को चिन्हित कर उसे धवस्त कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम मे थाना गोगावां की पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियार की खरीद फरोक्त करते 03 आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है ।
दिनांक 22.008.25 को थाना गोगावां पर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, 02 व्यक्ति जो की बाहर से आए हुए है जिन्हे 01 बिचौलिया जो उन्हे सिगनूर के किसी सिकलीगर के साथ अवैध हथियारों की डील करवाकर थोडी देर बाद ग्राम पिपलई पुलिया के पास पल्सर मोटर साइकल से छोड़ने के लिए जाने वाला है ।
मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना गोगावां से पुलिस टीम का गठन किया गया एवं मुखबिर की सूचना से पुलिस टीम को अवगत करवाकर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया ।
पुलिस टीम के द्वारा ग्राम पिपलई पुलिया के पास एंबुश लगाकर मुखबिर के बताए हुलिये के व्यक्तियों के आने का इंतजार किया गया । थोड़ी देर के बाद पुलिस को मिली जानकारी अनुसार 03 व्यक्ति पल्सर मोटर साइकल से आते दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देख कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया ।
पकड़ मे आए तीनों व्यक्तियो से उनका नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम दीपक निवासी जसनगर थाना मेडता जिला नगौर (राजस्थान), महिपाल पिता चन्द्राराम उर्फ चैनाराम जाट उम्र 25 साल निवासी बडाईली थाना पाटुकल्ला जिला नागौर (राजस्थान) एवं मोटर सायकल चालक ने अपना नाम बबलु निवासी ग्राम पिपलई का होना बताया ।
पुलिस के द्वारा दीपक की जमा तलाशी लेने पर उसकी कमर व बैग से कुल 04 देशी पिस्टल, 03 देशी कट्टे व 02 कारतुस मिले एवं महिपाल की जमा तलाशी लेने पर उसकी कमर व थैली से कुल 05 देशी पिस्टल व 03 देशी कट्टे मिले । पुलिस ने दीपक व महिपाल से हथियार रखने के संबंध मे लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर उसने कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया ।
पुलिस टीम ने दीपक निवासी जसनगर थाना मेडता जिला नगौर (राजस्थान), महिपाल पिता चन्द्राराम उर्फ चैनाराम जाट उम्र 25 साल निवासी बडाईली थाना पाटुकल्ला जिला नागौर (राजस्थान) एवं मोटर सायकल चालक ने अपना नाम बबलु निवासी ग्राम पिपलई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 09 देशी पिस्टल कीमत लगभग 2,25,000/- रुपये, 04 देशी कट्टे कीमत लगभग 60,000/- रुपये , 02 जिंदा कारतूस कीमत लगभग 3,000/- रुपये एवं अवैध हथियारों के परिवहन में उपयोग की गई बिना नंबर की मोटरसाइकल कीमत लगभग 1,00,000/- रुपये कुल जपतक्षुद मशरुका कीमत 3,88,000/- रुपये को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर उनके विरुद्ध थाना गोगावां पर अपराध क्रमांक 327/25 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
गिरफ़्तारशुदा आरोपीयो को न्यायालय पेश किया जा रहा है जिनका पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर अवैध पिस्टल-कट्टे खरीदने के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जाएगी । पुलिस अधीक्षक खरगोन के द्वारा पुलिस टीम को पुरुसकृत किया जाएगा ।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम
- दीपक पिता रमेश उम्र 24 साल निवासी जसनगर थाना मेडता जिला नगौर (राजस्थान)
- महिपाल पिता चन्द्राराम उर्फ चैनाराम जाट उम्र 25 साल निवासी बडाईली थाना पाटुकल्ला जिला नागौर (राजस्थान)
- बबलु पिता दिलीप चौहान उम्र 20 साल निवासी ग्राम पिपलई थाना गोगावा जिला खरगोन
उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागिय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग भीकनगाँव राकेश आर्य के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी गोगावां निरीक्षक एमआर रोमड़े के नेतृत्व में प्र.आर. मनमोहन सिंह बघेल, प्र.आर. परसराम भास्कर, प्रआर.भोला द्विवेदी, प्र.आर. मोहसीन, प्रआर. दिनेश, आर. विशाल, आर. कृष्णा, आर. आशिष, आर. दीपक मसानी, आर. जितेन्द्र, आर. राजेश, आर. राहुल पाली व पुलिस थाना गोगावां के अन्य स्टाफ एवं साइबर सेल से अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा ।






