ad
best news portal development company in india

जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी का हुआ आयोजन

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र कुमार कानूडे के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मीटिंग हॉल में जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में कसरावद, गोगावा, खरगोन और बड़वाह विकासखंड से चयनित शिक्षकों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता के निर्णायक शासकीय उमावि बोरावां के प्राचार्य मुकेश खेड़े, उप प्राचार्य सांदीपनि स्कूल कसरावद मनोज कुमार जैन व उत्कृष्ट विद्यालय खरगोन की प्राचार्य प्रतिनिधि श्रीमती मीरा राखोलिया सम्मिलित रहे।

शिक्षक संगोष्ठी के प्रभारी  भूपतगीर गोस्वामी एवं भूरेसिंह डाबर ने बताया कि इस जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी प्रतियोगिता से महिला एवं पुरुष वर्ग में से एक-एक शिक्षक का चयन किया गया है, जो आगामी 30 अगस्त 2025 को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में सहभागिता करेंगे।

जिला स्तरीय शैक्षिक संगोष्ठी में महिला वर्ग से शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 कसरावद की माध्यमिक शिक्षिका श्रीमती मनोरमा शाक्य एवं पुरुष वर्ग से शासकीय सांदीपनि उमावि कसरावद के माध्यमिक शिक्षक मोहन यादव का चयन किया गया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से क्रीड़ा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा एवं जिला आयोग प्रभारी प्रदीप गुप्ता उपस्थित थे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *