ad
best news portal development company in india

खरगोन पुलिस द्वारा वृद्ध महिला के गले से चैन स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

पुलिस ने घटना में शामिल 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार,
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 20 ग्राम वजनी सोने की चैन कीमत लगभग 02 लाख रुपये को जप्त किया ,
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमत लगभग 80,000/- रुपये को भी किया जप्त,
लगभग 150 सीसीटीव्ही कैमरे खंगाल पुलिस ने की आरोपियों की पहचान,
गिरफ्तारशुदा आरोपी है आदतन अपराधी, आरोपियों पर पूर्व से भी लूट, आर्म्स एक्ट, मारपीट के अपराध है दर्ज।

खरगोन। पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग सिंह एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में लूट एवं अन्य सम्पत्ति सम्बन्धी अपराधो की घटनाओ की पतारसी एवं अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा व अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति शकुन्तला रुहल के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में पुलिस टीम चौकी सेगाँव ने वृद्ध महिला के गले से चैन छीनने वाले 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया ।

दिनांक 13.08.2025 को फरियादी उम्र 60 वर्षीय वृद्ध महिला निवासी नागलवाडी ने चौकी सेगाँव पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, वे अपने भाई जो कि सेगाँव में रहता है उनके घर राखी पर आई थी दिनांक 12.08.2025 को जब हम खरगोन रोड पर बने पुलिया के पास वाले रास्ते से लालबाई फुलबाई माता मंदिर जा रहे थे तभी पिछे से एक मोटर सायकल पर सवार दो लडके आये और मेरे गले मे पहनी 20 ग्राम वजनी सोने की चैन झपटामार खिच कर ले गये । फरियादीया की रिपोर्ट पर चौकी सेगाँव थाना ऊन पर अपराध क्रमांक 210/25 धारा 304 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

झपटमारी/लुट कि घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीणा के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमति शकुन्तला रुहल व एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी ऊन निरीक्षक अमर सिंह बिलवाल व चौकी प्रभारी सेगाँव उनि गजेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर पुलिस टीम को माल मुल्जिम की पतारसी के लिये पुलिस के सूचना तंत्र व मुखबीरो को सक्रीय कर अज्ञात आरोपीय की पतारसी हेतु लगाया गया एवं घटना स्थल पर आने जाने वाले सभी संभावित रास्तों व आसपास के लगभग 150 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरे खंगाले ।
जिसमे पुलिस ने प्राप्त फुटेज के आधार पर संदेही को चिन्हीत किया गया व उनकी तलाश की गई ।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त घटना को कारित करने वाले धार जिले के धमनोद के रहने वाले है । प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल पुलिस टीम को आरोपियों की धरपकड़ हेतु रवाना किया गया जिसमे पुलिस के द्वारा अजय पिता अनोखी लाल राठौड़ उम्र 33 साल निवासी धनसिंग कॉलोनी लुनहेरा बुजुर्ग धामनोद, सत्यम सिंधे पिता सुनील सिंधे जाति भलाई उम्र 23 साल निवासी कहार मोहल्ला धामनोद एवं मोईन पिता असलम मुंडा जाति मुसलमान उम्र 23साल निवासी बेगंदा रोड धामनोद को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की गई जिसमे उक्त तीनों ने दिनांक 12.08.25 को सेगाँव में वृद्ध महिला से चैन झपटमारी की घटना को मिलकर करीत करना स्वीकार किया ।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी की निशानदेही पर आरोपियों के कब्जे से 20 ग्राम वजनी सोने की चैन कीमत लगभग 2,00,000/- (02 लाख) रुपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साइकल कीमत लगभग 80,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपीयो को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

उक्त की गई कार्यवाही मे एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी ऊन निरीक्षक अमर सिंह बिलवाल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी सेगाँव उनि गजेन्द्र सिंह चौहान, उनि लक्ष्मण राठौर सहायक, उनि प्रमोद वर्मा, प्र.आर. अनिल खेड़कर, प्रधान आर. कमल यादव, आर.दीक्षा यादव, आर. सुरेश डावर, आर. कृष्णा मंडलोई, आर .नानसिंह सेनानी, आर .लोकेश, आर. विनोद का विशेष योगदान रहा ।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *