ad
best news portal development company in india

भगवानपुरा में माटी गणेश सिद्ध गणेश’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री

खरगोन । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जन अभियान परिषद विकासखण्ड भगवानपुरा द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय भगवानपुरा में ‘माटी गणेश सिद्ध गणेश, हर घर गणेश’ विषय पर प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, युवाओं एवं महिलाओं को पर्यावरण अनुकूल मिट्टी के गणेश बनाने का महत्व बताया गया। प्रशिक्षणकर्ता दिनेश माझन, बालु गरासे व पप्पु ने प्रत्यक्ष रूप से मिट्टी के गणेश बनाकर निर्माण विधि सिखाई। इस कार्यक्रम में नवांकुर सखी महिलाएँ एवं प्रस्फुटन समितियों की सक्रिय भागीदारी रही।

परिषद के ब्लॉक समन्वयक महेश खराड़े ने बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस व रासायनिक रंगों की प्रतिमाएँ जलाशयों को नुकसान पहुँचाती हैं, जबकि मिट्टी की प्रतिमाएँ शीघ्र ही जल में घुलकर पर्यावरण की सुरक्षा करती है। प्राचार्य सुमेर सिंह जाधव ने कहा कि “माटी गणेश सिद्ध गणेश धर्म और आस्था के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक हैं। इससे जल स्रोत भी सुरक्षित रहते हैं और स्वच्छता भी बनी रहती है। कार्यक्रम में नशामुक्ति का संकल्प भी दिलाया गया। उकृष्ट विद्यालय के छात्रों को प्रतिमाएँ वितरित कर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित थे।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *