ad
best news portal development company in india

15 अगस्त 2025 (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर अपराध नियंत्रण हेतु पुलिसकर्मीयों को किया गया सम्‍मानित

SHARE:

  • डिजीटल बीट एप पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

संभाग ब्यूरो बिलाल खत्री
अलीराजपुर 15 अगस्त 2025 को देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस नियंत्रण कक्ष, अलीराजपुर में पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह विरदे के नेतृत्व में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अपराध एवं अपराधियों के प्रभावी नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, शिकायत निवारण और तकनीकी नवाचारों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 40 पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अपराध नियंत्रण एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान

पुलिस अधीक्षक भगवत सिंह विरदे ने विभिन्न क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय कार्यों जैसे गंभीर अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंटों की तामीली, सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) में उत्कृष्टता, यातायात व्यवस्था का सफल संचालन, CCTV कैमरों की स्थापना एवं प्रभावी रिकॉर्ड संधारण तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित समाधान करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने सभी को भविष्य में इसी प्रकार समर्पित और निष्ठावान होकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया।
डिजिटल बीट एप पर प्रशिक्षण सत्र
सम्मान समारोह के पश्चात पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए डिजिटल बीट एप के संबंध में एक विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल ने इस प्रशिक्षण में डिजिटल बीट एप के क्रियान्वयन, उसके महत्वपूर्ण उपयोगों और कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला।
डिजिटल बीट एप एक मोबाइल एवं वेब आधारित मंच है, जो पुलिस कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों को डिजिटलीट करने में सहायता करता है। इसके जरिए पुलिस अधिकारी अपने बीट के क्षेत्र की जानकारी जैसे पेट्रोलिंग रूट, संदिग्ध गतिविधियाँ, शिकायतें आदि को एप में अपलोड कर सकते हैं। यह तकनीकी नवाचार पुलिस कार्य को पारदर्शी, त्वरित तथा प्रभावी बनाता है। प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि किस प्रकार इस एप का उपयोग कर अपने बीट का डेटा नियमित रूप से अपलोड किया जाए ताकि अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग कार्य बेहतर तरीके से किया जा सके।
उक्‍त कार्यक्रमों के दौरान उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा टी.सी. पंवार एवं रक्षित निरीक्षक इनोद रंधावा भी उपस्थित थे।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *