ad
best news portal development company in india

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 71 जिला अध्यक्ष की लिस्ट जारी की, भोपाल शहर से प्रवीण सक्सेना फिर से जिला अध्यक्ष बने…

SHARE:

शेख़ नसीम : भोपाल / कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के 71 जिला अध्यको की लिस्ट जारी कर दी है इस लिस्ट में कांग्रेस ने 6 वर्तमान विधायको को जिला अध्यक्ष बनाया है वही 7 पूर्व विधायको को जिला अध्यक्ष पद पर बैठा दिया भोपाल शहर से प्रवीण सक्सेना और भोपाल ग्रामीण से अनोखी मान सिंह पटेल को फिर से जिला अध्यक्ष बना दिया गया है इसी तरह 4 महिलाओं को भी जिला अध्यक्ष पद से नवाज़ा गया है हमेशा की तरह मुस्लिमो को अपना वोट बैंक समझने वाली कांग्रेस ने मुसलमानों को फिर से दरकिनार कर दिया है।

कांग्रेस की जिला अध्यक्ष पद की सूची में वर्तमान में 6 विधायकों को जगह दी गई है इनमें राघोगढ़ से विधायक जयवर्धने सिंह को गुना का जिला अध्यक्ष बनाया गया है उज्जैन ग्रामीण अध्यक्ष पद तराना से विधायक महेश परमार को दिया गया है बेहर से विधायक संजय उइके को बालाघाट, डिंडोरी से ओमकार सिंह मरकाम, सतना ग्रामीण से सिद्धार्थ कुशवाह, और सिलवानी से विधायक देवेंद्र पटेल को रायसेन का जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

कांग्रेस ने अपने 7 पूर्व विधायको को भी जिला अध्यक्ष बनाया है इनमें मुकेश पटेल को अलीराजपुर, इंदौर ग्रामीण से विपिन वानखेड़े, कटनी से कुंवर सौरभ सिंह, मंडला से अशोक मर्सकोले, नरसिहपुर से सुनीता पटेल, राजगढ़ से प्रियव्रत सिंह, रतलाम ग्रामीण से हर्ष विजय गहलोत, और बैतूल का जिला अध्यक्ष निलय डागा को बनाया गया है।

महिलाओं में आगर-मालवा का अध्यक्ष विजय लक्ष्मी तंवर को, खंडवा का प्रतिभा रघुवंशी को, नरसिहपुर का सुनीता पटेल को, और सिंगरौली का जिला अध्यक्ष सरस्वती सिंह मरकाम को बनाया गया है।

best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *