- जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन । जिला पंचायत सभागृह में 08 अगस्त को हर घर स्वच्छता- हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान जिला स्तर पर 08 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत जिला पंचायत के सीईओ आकाश सिंह द्वारा शपथ दिलाकर की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई भारतसिंह तंवर, एवं उपाध्यक्ष बापुसिंह परिहार सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।






