जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
- खिलाड़ियों ने स्केटिंग में दिखाएं स्पीड, तो बास्केट में डाली बॉल
खरगोन । जिला स्तरीय बास्केटबॉल अंडर 14 एवं स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन भंडारी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल गोपालपुरा खरगोन में किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार किया गया। जिला स्तरीय बास्केटबॉल अंडर 14 बालक, बालिका एवं स्केटिंग अंदर 11, 14, 17 एवं 19 बालक, बालिका प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानूडे खेल युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती पवी दुबे, प्राचार्य स्वपन सिंह, दिवेश भंडारी के आतिथ्य में किया गया ।
जोश जज्बे और जुनून से खिलाड़ियों ने जहां स्केटिंग में स्पीड दिखाई। वही बास्केटबॉल के खिलाड़ियों ने बाल को रिंग में डालने का सतत रूप से प्रयास किया। जिसे भी मौका मिला उसने बाल को बास्केट रिंग में डाला। वही स्केटर पैर में स्केटिंग पहने हुए स्पीड के एवं एकाग्रता के साथ लक्ष्य की ओर दौड़े सभी का एक ही उद्देश्य था फिनिश पॉइंट पर सबसे पहले पहुंचने का।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार कानुडे ने कहा कि खेलों में आगे बढ़ने के लिए आगे प्रेक्टिस करना अत्यंत आवश्यक है। आज कई विद्यार्थी खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में भी नाम पद पर अर्जित रहे हैं। आज आपने जिला स्तर पर उपस्थित होकर खेल के क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाया है लेकिन आपको अपना लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर का रखना चाहिए और उसे प्राप्त करने के लिए नित्य अभ्यास करें आप पढ़ो भी खूब और खेलो भी खूब। जिला स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग में गोकुलदास पब्लिक स्कूल खरगोन की टीम विजेता रही तथा बालक वर्ग में विवेकानंद विद्या विहार मराल उपविजेता एवं बालिका वर्ग में महर्षि विद्या मंदिर उप विजेता रही।
जिला स्तरीय बास्केटबाल एवं स्केटिंग प्रतियोगिता में भंडारी पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल खरगोन, गोकुलदास पब्लिक स्कूल खरगोन, महर्षि विद्या मंदिर खरगोन, आदित्य विद्या विहार खरगोन, सेंटजुद स्कूल खरगोन, क्रिएटिव पब्लिक स्कूल गोपालपुरा खरगोन, विवेकानंद विद्या विहार मराल, नर्मदा वैली स्कूल बड़वाह, सेंट मैरी स्कूल खरगोन, वाग्देवी स्कूल, बीकेजी स्कूल खरगोन, बालाजी अकेडमी बेड़िया, गायत्री शिक्षा निकेतन खरगोन, वाग्देवी स्कूल खरगोन आदि विद्यालयों के 300 से अधिक खिलाड़ियों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर क्रीडा निरीक्षक हबीब बेग मिर्जा, जबर सिंह मंडलोई, बास्केटबॉल कोच उच्छम सिंह रावत, अनीश यादव, अनुभव राय, विजय श्री सेठना, ऋतिक बिल्लोरे, मुकेश जायसवाल, कमल शास्त्री, इकबाल खान, अनिल पांडे जितेंद्र हिरवे आदि उपस्थित थे।






