जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री
खरगोन। कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अध्यक्षता की और सीएम हेल्पलाइन, सिकल सेल डिजीज, टीबी मुक्त अभियान, मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और विभाग से जुड़े अन्य विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कलेक्टर द्वारा सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत जननी सुरक्षा योजना और प्रसूति सहायता की पात्र हितग्राहियों के भुगतान संबंधी प्रकरणों की समीक्षा विकासखण्डवार की गई और उनके निराकरण के निर्देश दिए गए। सिकलसेल अंतर्गत पात्र रोगियों के स्क्रीनिंग, उपचार, दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करना एवं उन्हें पेंशन योजना के कार्य तथा निमोकोकल वैक्सीन टीकाकरण का अगस्त माह में 100 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर सुश्री मित्तल ने टीबी मुक्त भारत अभियान की समीक्षा करते हुए निश्चय स्क्रीनिंग कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने भीकनगांव, भगवानपुरा झिरन्या पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत अनुसार टीबी रोगी की सूची उपलब्धता के लिए नोडल अधिकारी को कहा गया ताकि उन्हें फूड बास्केट वितरण किया जा सके।
कलेक्टर ने मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा कर मानव संसाधन, उपकरणों की उपलब्धता और प्रसव केन्द्रों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि नए प्रसव केंद्रों को माह अगस्त में क्रियाशील करने, उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिला का चिन्हाकन कर उन्हें प्रोत्साहित कर संस्थागत प्रसव करवाया जावें। निजी अस्पताल के स्टॉफ का अनमोल ट्रेनिंग, ई-रुपी ट्रेनिंग, एन. बी. एस. यू क्रियाशील करने तथा महेश्वर ब्लॉक के लिए अन्य स्टॉफ की ट्रेनिंग कर NBSU क्रियाशील किये जाने के संबंध में भी निर्देश दिए।
इस दौरान शिशु मृत्यु, मात्र मृत्यु डेथ रिव्यू करने के बाद उसका डॉक्यूमेंटेशन समयावधी में पूर्ण करें। कलेक्टर ने समस्त स्थानांतरित कर्मचारियों की जॉइनिंग, रिक्त पदस्थापना स्थलों आदि की जानकारी ली। कलेक्टर ने पदभार नहीं ग्रहण करने वाली एएनएम और एक्स-रे तकनीशियन अनुशासनहीनता के चलते कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला स्तरीय कार्यक्रम अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, लेखा एन.एच.एम. डीसीएम, उपयंत्री एवं जिला माध्यम विस्तार अधिकारी तथा ब्लॉक स्तर से समस्त ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर, खंड विस्तार प्रशिक्षक, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबन्धक, ब्लॉक कम्यूनिटी मोबिलाइजर, सहयोगी संस्थाएँ- संकल्प, अंतरा फाउंडेशन, नूरा हैल्थ एवं जपाईगो आदि समूह ने उपस्थित होकर सहभागिता की।






