बिलाल खत्री
अलीराजपुर कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर के निर्देश पर एसडीएम चंद्रशेखर आजाद नगर प्रियांशी भंवर ने संयुक्त दल के साथ अवैध रूप से संचालित 02 स्थानों पर छापेमार कार्यवाही की , क्षेत्र मे जियो दवाखाना नाम से संचालित क्लीनिक की जांच की गई ।
जांच के दौरान संचालक द्वारा मूल दस्तावेज उपलब्ध नहीं करने पर संबंधित क्लीनिक को सील कर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए साथ ही उपस्थित मरीजों को उपचार के लिए एंबुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया ।






