ad
best news portal development company in india

खरगोन विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर परीक्षा परिणाम जारी

SHARE:

जिला ब्यूरो इक़बाल खत्री


खरगोन । क्रांतिसूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय खरगोन ने कल देर रात अपने शैक्षणिक इतिहास में स्नातकोत्तर परीक्षा परिणाम जारीकर एक ऐतिहासिक अध्याय जोड़ा है। विश्वविद्यालय ने अपनी स्थापना के बाद पहली बार परीक्षा परिणाम घोषित किए, जो कि एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

इस पहले चरण में स्नातकोत्तर विषयों के पाँच प्रमुख परीक्षा परिणाम जारी किए गए, जिनमें दर्शनशास्त्र, लोक प्रशासन  एवं संगीत (स्वर),  बीज प्रौद्योगिकी एवं एम.एससी. कंप्यूटर साइंस आदि सम्मिलित है। इन पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट https://ktbuniv.ac.in पर जाकर अपने परिणाम देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा। यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों और प्रशासनिक स्टाफ की प्रतिबद्धता प्रमाण है।

 कुलगुरु प्रो. मोहन लाल कोरी ने इस अवसर पर कहा की यह केवल एक परीक्षा परिणाम नहीं है, बल्कि एक नया युग है। यह हमारे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उम्मीद, आत्मविश्वास और उच्च शिक्षा के नए द्वार खोलने वाला क्षण है। हम अपने छात्रों और शिक्षकों पर गर्व करते हैं जिन्होंने इस नई शुरुआत को सफलता में बदल दिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा मूल्यांकन प्रणाली को समयबद्ध रूप से विकसित किया जा रहा है ताकि परिणाम बिना विलंब के घोषित किए जा सकें।

 विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल पारंपरिक विषयों तक सीमित नहीं, बल्कि व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा को भी आगे बढ़ाना है, जिसका उदाहरण बीज प्रौद्योगिकी और कंप्यूटर साइंस जैसे विषयों के सफल परिणाम हैं। छात्रों और अभिभावकों में परिणामों को लेकर खासा उत्साह देखा गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आने वाले दिनों में अन्य विषयों के परिणाम भी क्रमबद्ध रूप से जारी करने की योजना बनाई है।
best news portal development company in india

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई